कैराना में न्यायालय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
शामली। कैराना पुलिस ने न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें शामली: जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए कड़े निर्देशकोतवाली कैराना पुलिस इन दिनों न्यायालय से जारी वारंटियों और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रही है. इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों आरोपियों को दबोच लिया. बताया गया है कि ये दोनों आरोपी काफी समय से न्यायिक प्रक्रिया से बच रहे थे और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे.
प्रभारी निरीक्षक ने इस कार्रवाई के संबंध में बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि न्यायालय से फरार चल रहे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस प्रशासन के अनुसार यह विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा ताकि न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किया जा सके.
ये भी पढ़ें शामली जिला अस्पताल में प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छता अभियान, निरंकारी सेवादारों ने किया सफाई कार्य
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां