शामली में 27 फरवरी को होगी सैनिक बंधु बैठक
जिला कलेक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे जुटेंगे पूर्व सैनिक
शामली। आगामी 27 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली 'सैनिक बंधु' की बैठक के समय में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह बैठक शाम 4:00 बजे के बजाय दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को न्यू कलेक्ट्रेट स्थित गोहरनी रोड सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सुनिश्चित है। प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक का समय अब दोपहर 12:00 बजे निर्धारित किया गया है।
उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और वीर नारियों से अपील की है कि यदि उनकी कोई समस्या या शिकायत है, तो वे अपने प्रार्थना पत्र की दो प्रतियों के साथ नियत समय पर सभाकक्ष में उपस्थित हों। बैठक में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी सैनिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। समय परिवर्तन को लेकर विभाग द्वारा संबंधितों को सूचित किया जा रहा है ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा का सामना न करना पड़े।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां