शामली: हनुमान टीला पर श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की धूम, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
कोलकाता और जयपुर के गायकों ने बांधा समां; छप्पन भोग और इत्र वर्षा रहे आकर्षण का केंद्र
शामली। शहर के ऐतिहासिक श्री मंदिर हनुमान धाम (हनुमान टीला) पर श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा आयोजित 'श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव' में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रविवार देर शाम आयोजित इस संकीर्तन महोत्सव में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ अपनी हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से आए भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। कोलकाता से आए शुभम-रूपम, जयपुर की प्रसिद्ध गायिका तृप्ति और दिल्ली के राहुल राज म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में विभोर होकर झूमने लगे। शामली के हरीश नामदेव ने मंच का कुशल संचालन किया।
महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग और अखंड ज्योत श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। संकीर्तन के दौरान की गई पुष्प और इत्र वर्षा ने पूरे वातावरण को सुगंधित और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अश्वनी मित्तल, नितिन गोयल, आयुष गुप्ता, अंकित गोयल, अर्चित मित्तल, आर्यन मित्तल, चिराग संगल, अमित गुप्ता, ज्योति, साधुराम संगल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां