शामली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में मिला प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती गंभीर
बाबरी कट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अचेत; बागपत के निवासी बताए जा रहे हैं दोनों
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक कार में सवार प्रेमी युगल संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। बाबरी कट के समीप एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार के पास युवक-युवती को बेहोश पड़ा देख तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में मृतक युवक की पहचान बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के गांव तमेलागढ़ी निवासी 24 वर्षीय सूर्यदेव के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान बागपत के ही गांव धनौरा टीकरी निवासी 20 वर्षीय स्वाति के रूप में हुई है। घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को जहरीले पदार्थ की शीशी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस इस पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि बागपत का यह युगल शामली की सीमा में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे तक किन परिस्थितियों में पहुँचा। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद उसके बयानों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां