शामली: डीएम की समीक्षा बैठक में गिरी गाज, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर आधारित इस बैठक में जिलाधिकारी का रुख बेहद सख्त नजर आया। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और आईजीआरएस पोर्टल पर संतोषजनक फीडबैक न मिलने पर डीएम ने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के कड़े निर्देश दिए।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान पाया कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम शामली और तहसीलदार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, जसाला गांव के लेखपाल और कानूनगो द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही, औषधि निरीक्षक शामली का फीडबैक खराब मिलने पर उनका भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
इन विभागों के अधिकारियों को मिला नोटिस बैठक में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने निम्नलिखित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया:
-
अधिशासी अभियंता विद्युत (थानाभवन)
-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)
-
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
-
खंड विकास अधिकारी (कांधला)
-
अधिशासी अधिकारी (कैराना)
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष नजर डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और जिला संयुक्त चिकित्सालय में बन रहे 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की जांच के आदेश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और आरईडी को संयुक्त रूप से इन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।
रैंकिंग सुधारने और योजनाओं में प्रगति के निर्देश समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, आईसीडीएस, पिछड़ा वर्ग, और पंचायती राज विभाग की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार की कड़ी चेतावनी दी गई। डीएम ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' योजना की अलग से बैठक बुलाने के निर्देश दिए ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी और समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां