गन्ना भुगतान में शामली और ऊन मिल आगे, थानाभवन फिसड्डी; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की तीनों चीनी मिलों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना खरीद और बकाया मूल्य भुगतान की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। बैठक में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, थानाभवन चीनी मिल भुगतान के मामले में अन्य मिलों की तुलना में काफी पीछे पाई गई है।

भुगतान की वर्तमान स्थिति बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार भुगतान का विवरण इस प्रकार रहा:

शामली: डीएम की समीक्षा बैठक में गिरी गाज, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  शामली: डीएम की समीक्षा बैठक में गिरी गाज, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

नियमों के तहत भुगतान का आदेश जिलाधिकारी ने भुगतान की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीनों चीनी मिलों के प्रबंधन को नियमानुसार तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

प्रदूषण और राख की समस्या पर कार्रवाई गन्ना भुगतान के साथ-साथ जिलाधिकारी ने शामली और ऊन चीनी मिलों को छाई एवं राख की समस्या को लेकर भी निर्देशित किया। क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने मिल प्रबंधन को इस समस्या का तत्काल समाधान करने का अल्टीमेटम दिया।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा सहित तीनों चीनी मिलों के यूनिट हेड और महाप्रबंधक गन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मोरना/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार को हुई दलित किसान रामप्रसाद असोजवाल की हत्या के मामले में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश