शामली: डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
शामली। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला मजिस्ट्रेट शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों से कहां की अब तक जितने भी पर्व आये है उन सभी में आप लोगों ने सौहार्द का परिचय दिया है इसी प्रकार आगे भी सहयोग अपेक्षित है।जिलाधिकारी ने कहा कि होली खुशी का पर्व है एक साल में यह त्यौहार आता है जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता रहती हैं। डीएम ने त्योहारों को लेकर कहा सबसे बड़ी प्राथमिकता जनपद की कानून व्यवस्था है। बैठक में डीएम ने कहा कि परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाए जाएंगे नई परंपरा को अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी ने सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शरारती तत्वों पर भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने त्यौहार के दृष्टिगत शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों और ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को साफ सफाई के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को जहां पर होली का दहन होता है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश सीएमओ को दिए।फूड सेफ्टी विभाग को अभियान चलाने के निर्देश दिये कहा किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो यदि कहीं कोई खामियां मिलती है तो उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने ज़िम्मेदार लोगों से कहा कि यदि कहीं कोई बात आती है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित धर्मगुरु और जिम्मेदार लोगों से त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी यदि किसी ने गड़बड़ी की तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था,, ड्रंकन ड्राइविंग, साफ सफाई, फूड सेफ्टी, होलिका दहन,डीजे, आदि को लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिये। बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई जिसका त्वरित समाधान करने हेतु विभागों को निर्देशित किया। बैठक में डीएम एसपी ने सभी संबंधितसे कहा शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जायेगा।बैठक में एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहन लाल समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी,खंड विकास अधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीयों सहित सभी धर्मगुरु,ज़िम्मेदार लोग आदि मौजूद रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां