शामली: किसानों ने हेमराज कॉलोनी धरना हटाने का विरोध करते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। मंगलवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम अरविन्द कुमार चौहान को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिजनौर जनपद में निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी हाईवे के निकट हेमराज कॉलोनी चौराहे पर चल रहे धरने को हटाए जाने का विरोध किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि हेमराज कॉलोनी चौराहे पर ग्रामीणों द्वारा पिछले नौ महीनों से अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। संघ का कहना है कि यह मांग जायज है और कई बार अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद समाधान नहीं निकला। आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों और जिला प्रशासन, बिजनौर ने कुछ राजनीतिक स्वार्थों व भू-माफियाओं के दबाव में धरने को अमर्यादित तरीके से हटाया तथा भारी पुलिस बल लगाकर ग्रामीणों को रातभर नजरबंद रखा।
किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है, जिसे संगठन ने निंदनीय बताया है। भारतीय किसान संघ, जनपद शामली मेरठ प्रांत ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए दोषी जिला प्रशासन एवं एनएचएआई अधिकारियों को तत्काल हटाने तथा दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की गई और मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो मेरठ प्रांत स्तर पर बिजनौर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इस अवसर पर देशराज शर्मा, बबीता चौधरी, विजय राणा, धीरेन्द्र सिंह, अरविन्द शर्मा, योगेन्द्र कुमार, बबलू राणा, धर्मेन्द्र देशवाल आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां