शामली: माहे रमजान के पांचवें दिन मस्जिदों में उमड़ी भीड़, खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर
निकाह की पाकीजगी और ईमानदारी के व्यापार पर मौलाना साजिद कासमी ने दिया विशेष जोर
शामली । माहे रमजान के मुकद्दस महीने के पांचवें दिन शामली जनपद की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। रोजेदारों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी। रमजान की रौनक बाजारों और इबादतगाहों में साफ नजर आ रही है।
शहर के सलेह विहार स्थित मस्जिद में आयोजित एक मजहबी कार्यक्रम के दौरान मौलाना साजिद कासमी ने रोजेदारों को संबोधित किया। उन्होंने निकाह और पारिवारिक जीवन पर इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम में निकाह के लिए पाकीजगी और अच्छे चरित्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निकाह के लिए अच्छे चाल-चलन वाली स्त्री का चुनाव करना चाहिए और यह पूरी प्रक्रिया परिवार की रजामंदी और सम्मान के साथ होनी चाहिए।
मौलाना साजिद ने व्यापारिक ईमानदारी पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने नाजायज तरीके से किसी का माल हड़पने से सख्त मना किया है। धोखे और बेईमानी से कमाई गई दौलत में कभी बरकत नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने वालिदैन (माता-पिता), यतीमों, पड़ोसियों और जरूरतमंदों के साथ अच्छे व्यवहार को हर मुसलमान की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने अपील की कि समाज में आपसी मोहब्बत और हमदर्दी के जरिए ही अमन कायम किया जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां