शामली बुढाना रोड पर कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, ट्रैफिक जाम हुआ
शामली। शहर के बुढाना रोड पर कार सवार द्वारा स्कूटी में टक्कर मार दिए जाने से हंगामा खडा हो गया। हंगामे के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची ट्रेफिक पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और कार चालक के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी रामबीर सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य से बुढाना फाटक गए थे। बताया जाता है कि जब वह वापस लौट रहे थे तो आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अचानक एक कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके बाद हंगामा खडा हो गया। स्कूटी सवार ने कार चालक को पकड लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान आवागमन बाधित होने से बुढाना रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत किया। ट्रेफिक पुलिस ने कार चालक की गलती मानते हुए चालानी कार्यवाही की, जिसके बाद मामला शांत हो सका। पुलिस ने कार चालक का यातायात के नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां