शामली के करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों ने भूमि पैमाइश की मांग की
शामली। क्षेत्र के ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर भूमि को मौके पर शजरे के अनुसार पैमाइश कर चिन्हित कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम करौदा हाथी, परगना व तहसील शामली स्थित भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी के रूप में दर्ज है, लेकिन मौके पर उक्त भूमि शजरे के अनुरूप पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई है कि संबंधित भूमि की राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पैमाइश कर शजरे के अनुसार स्पष्ट रूप से चिन्हांकन कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस संबंध में जयप्रकाश, अश्वनी कुमार, प्रवेश कुमार, लाखन कुमार, राजीव, मनीषा, ज्योति, अमित कुमार सहित समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां