शामली में डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए उच्च जोखिम वाले स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए
शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष रूप से सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए एनएचएआई को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जहां पर भी अधिक रोड एक्सीडेंट होते हैं उन स्थानों को पर विशेष रूप से सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने टपराना चौराहा पर हो रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत रोड सेफ्टी तथा जहां पर समस्या है उसमें सुधार के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने मानक के अनुसार यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला, एडीएम न्यायिक सोहन लाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण दीपेंद्र जायसवाल, यातायात सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां