शामली: जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

शामली। जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए नामित अधिकारियों द्वारा चार्ज अधिकारियों और जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक एवं मंडल प्रभारी आशुतोष कुमार तथा एसआई-II शिव कुमार भारती ने उपस्थित अधिकारियों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम), डिप्टी कलेक्टर और जनपद के सभी तहसीलदार (चार्ज अधिकारी) मौजूद रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाना और गणना कार्य में शुद्धता सुनिश्चित करना है।

शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका ये भी पढ़ें  शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका

स्व-गणना और मकान सूचीकरण का कार्यक्रम तय

बाल विवाह मुक्त भारत: शामली के रजाक नगर में गूंजा सामाजिक कुरीति के खिलाफ शंखनाद ये भी पढ़ें  बाल विवाह मुक्त भारत: शामली के रजाक नगर में गूंजा सामाजिक कुरीति के खिलाफ शंखनाद

बैठक में आगामी जनगणना कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियों को साझा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) का कार्य किया जाएगा, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात, 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का व्यापक कार्य क्षेत्र स्तर पर किया जाना निर्धारित है।

शामली में यातायात पुलिस ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चलाया सघन अभियान ये भी पढ़ें  शामली में यातायात पुलिस ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चलाया सघन अभियान

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरवाइजरों और प्रगणकों की तैनाती व उनके प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिहीन आंकड़े एकत्र किए जा सकें। बैठक में जिला जनगणना समन्वय समिति के समस्त सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

दैनिक राशिफल: 26 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 26 फरवरी 2026, गुरुवार

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश