शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान
शामली। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया। थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं, युवतियों को सरकार की योजनाआंे से अवगत कराया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार जनपद मंे महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइनों की जानकारी दी जा रही है।
बुधवार को भी जिले भर में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न या असुरक्षा की अवस्था में बिना संकोच 112, 1090 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। टीम ने इन नंबरों के सही उपयोग और त्वरित सहायता प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की ने महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां