कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण
कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन अखिलेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान अपर्णा यादव ने आश्रम में ब्रह्मलीन 1008 देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का लोकार्पण भी किया।
यह कार्यक्रम महंत सौरभ महाराज की अध्यक्षता में हुआ। ठठिया के बाद, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कन्नौज के विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर, जिला अस्पताल की महिला बिल्डिंग और नसरापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
मुलायम परिवार की छोटी बहू किन्तु अब उपमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट यादव के आगमन को देखते हुए, निरीक्षण वाले सभी स्थानों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई थी। एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अफसर और एक महिला अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां