मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे 30 महत्वपूर्ण प्रस्ताव, ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और ओपन जिम, मुख्य मार्गों पर सजेंगे भव्य प्रवेश द्वार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शहर के कायाकल्प के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस महायोजना को आगामी 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सदन के समक्ष रखा जाएगा, जिसमें विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े 30 अहम प्रस्ताव शामिल हैं।

नगरपालिका की इस कार्ययोजना में सबसे अनूठी पहल शहर के ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करना है। प्रस्ताव के अनुसार, जानसठ ओवरब्रिज के नीचे युवाओं के लिए बास्केटबॉल कोर्ट और गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही, शहर के तीनों प्रमुख ओवरब्रिजों पर जिलाधिकारी आवास की तर्ज पर आकर्षक फसाड लाइटिंग की जाएगी, जो रात के समय शहर की चमक बिखेरेगी।

हरदोई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली  ये भी पढ़ें  हरदोई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

साढ़े पांच करोड़ से बनेंगे तीन भव्य प्रवेश द्वार
शहर में प्रवेश करते ही बाहरी आगंतुकों को एक नया अहसास कराने के लिए मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क पर करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेरठ रोड और सर्कुलर रोड के सौंदर्यीकरण पर 10 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी आवास से सूजडू चुंगी तक 1.50 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला और स्लैब डालने का कार्य भी इस एजेंडे का हिस्सा है।

सहारनपुर के देवबंद नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, लोग सुरक्षा की मांग पर आमादा ये भी पढ़ें  सहारनपुर के देवबंद नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, लोग सुरक्षा की मांग पर आमादा

कंपनी बाग में टॉय ट्रेन और शिव चौक का होगा श्रृंगार
शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए 1.20 करोड़ रुपये की लागत से टॉय ट्रेन का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, आस्था के केंद्र शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन (दीवारों की सजावट) और चुंगी नंबर दो का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नई मंडी की चौड़ी गली में फैंसी पोल और मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर गमले रखकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। पालिका ने बारिश के दिनों के लिए 19.80 लाख रुपये की लागत से 52 बिस्तरों वाला शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर खरीदने का भी निर्णय लिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई

विकास का मील का पत्थर साबित होगी बैठक
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 28 फरवरी की बोर्ड बैठक मुजफ्फरनगर के विकास के लिए 'टर्निंग पॉइंट' साबित होगी। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही आमजन को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी आवास की मरम्मत के लिए भी 10 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

शिमला,। बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय की ऊंची इमारत से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का हृदय विदारक मामला...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश