शामली में यातायात पुलिस ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चलाया सघन अभियान
शामली। जनपद मंे यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शहर में कई जगह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट न लगाने कई वाहन चालकों को न केवल फटकार लगायी बल्कि उनके चालान भी काटे।
जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस द्वारा इन दिनों वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बैल्ट लगाए जाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी वाहन चालक लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने हेलमेट न लगाने वाले कई दुपहिया वाहन चालकों को पकडकर न केवल जमकर फटकार लगायी बल्कि उनके चालान भी काटे। इसके अलावा दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेमलेट पेट्रोल न लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही आम नागरिकों को भी हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां