शामली में आपरेशन सवेरा के तहत नशामुक्ति जागरूकता अभियान
शामली। आपरेशन सवेरा के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार को जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों व ग्रामीण इलाकों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार को भी तबाह कर देता है इसलिए नशे से हमेशा दूर रहें।
जानकारी के अनुसार इस समय जनपद मंे आपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को भी जनपद पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों मंे भी आम जनमानस को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने नागरिकों, युवाओं एवं अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका
उन्हांेने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाता है, वहीं परिवार को भी तबाह कर देता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति अपराध, हिंसा एवं अवैध गतिविधियों की ओर अग्रसर हो जाता है, जिससे समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां