मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

रामराज। जनपद के थाना रामराज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाजार में सामान लेने आए एक युवक की बेखौफ हमलावर ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर नृशंस हत्या कर दी। हमलावर ने युवक पर इतनी नजदीक से गोलियां चलाईं कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई और बाजार बंद हो गया।

मृतक की पहचान सुनील (पुत्र कश्मीर सिंह) निवासी जाटव चौक, रामराज ढाल के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, सुनील बुधवार दोपहर बाजार में घरेलू सामान खरीदने आया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे घेर लिया। हमलावर ने सुनील पर एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली सुनील की कनपटी पर लगी, एक सीने में और तीन गोलियां कमर में जा धंसी। गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप ये भी पढ़ें  BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

जेल से लौटे पति का 'खूनी प्रतिशोध'!

बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव ये भी पढ़ें  बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव

प्रारंभिक जांच और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, इस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व सुनील ग्राम पाली की एक विवाहिता को अपने साथ ले आया था और उसके साथ रह रहा था। महिला का पति उस समय जेल में बंद था। हाल ही में जेल से छूटकर आने के बाद वह अपनी पत्नी को ले जाने वाले सुनील की तलाश कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसी खुन्नस में पति ने सुनील की हत्या की है।

श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप ये भी पढ़ें  श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान लगभग साफ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी को दबोच लिया जाएगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों...
मनोरंजन 
बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

गेहूं और सरसों की कटाई के बाद अक्सर खेत खाली रह जाते हैं और यही समय किसानों के लिए चिंता...
कृषि 
गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश