सीएम योगी का जापान दौरा : पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर

On

जापान/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। जिन कंपनियों के साथ करार हुआ है उनमें कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्रा. लि. शामिल हैं। ये समझौते कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी निर्माण, जल और पर्यावरण अवसंरचना समाधान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े हैं। इससे विनिर्माण क्षमता के विस्तार और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कुबोता कारपोरेशन, वर्ष 1890 में स्थापित जापान की एक अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी है और जिसका मुख्यालय ओसाका में स्थित है।

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके  ये भी पढ़ें  दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल ये भी पढ़ें  लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

यह कृषि और औद्योगिक मशीनरी निर्माण में वैश्विक पहचान रखती है। कंपनी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और निर्माण उपकरण के साथ-साथ जल और पर्यावरण अवसंरचना समाधान जैसे पाइप, पंप और ट्रीटमेंट सिस्टम के क्षेत्र में भी कार्यरत है। एस्कॉर्ट्स कुबोता लिमिटेड के साथ सहयोग के माध्यम से कंपनी भारत में अपने विनिर्माण विस्तार और फार्म मैकेनाइजेशन क्षेत्र में उपस्थिति को मजबूत कर रही है। मिंडा कारपोरेशन, जो स्पार्क मिंडा समूह का हिस्सा है, ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माण में अग्रणी भारतीय कंपनी है। यह मैक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस, प्लास्टिक इंटीरियर, सेंसर और ईवी समाधान उपलब्ध कराती है। जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, जिसे जेएई के नाम से जाना जाता है, ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एडवांस कनेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस समाधान में विशेषज्ञता रखती है। नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, एक विविधीकृत जापानी ट्रेडिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी है जो केमिकल्स, एडवांस्ड मैटेरियल्स, मोबिलिटी सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सक्रिय है। इन कंपनियों के बीच सहयोग से ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। सीको एडवांस जापान मूल की कंपनी है जो उच्च प्रदर्शन स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है।

बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

इसके उत्पाद ऑटोमोटिव डीकल्स, इंडस्ट्रियल ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पैनल, ग्लास प्रिंटिंग और कंज्यूमर अप्लायंसेज में उपयोग होते हैं। कंपनी भारत में अपनी विनिर्माण इकाई के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को आपूर्ति कर रही है। इसके अतिरिक्त ओ एंड ओ ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को लेकर समझौता किया। पहले दिन हुए इन समझौतों को भारत और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। एआई शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब...
Breaking News  राष्ट्रीय 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश