सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली मण्डी पुलिस को थी आरोपी की तलाश
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और वारण्टी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।
कब्रिस्तान गेट के पास से दबोचा गया अभियुक्त
थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मण्डी पर पंजीकृत मुर0अ0स0 70/2026, धारा 191(3)/109(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त अरश गौर पुत्र स्व0 इन्तजार (निवासी हसन कालोनी, खाताखेड़ी, थाना मण्डी) को पुराना कलसिया रोड पर वाल्मीकि बस्ती से पहले कब्रिस्तान के गेट के पास से गिरफ्तार किया।
विधिक कार्यवाही और पुलिस टीम
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
ये भी पढ़ें मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां