स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को कांग्रेस ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने यहां बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में शहर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती है। जो उन्हें सही सुझाव देता है, उसकी बात को दबाती है। सरकार द्वारा इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों को अनावश्यक परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हें व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया, उनके साथ आयें बटुकों की चोटी खिंच कर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में लेजाकर प्रताड़ित करने का कार्य सरकार की सह पर किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अब शंकराचार्य उनके शिष्य स्वामी मुकुदानन्द ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियां तथा सम्भावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परिक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां