मुरादाबाद: रमजान और होली को लेकर बुध बाजार चौकी में बैठक, चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

मुरादाबाद। महानगर क्षेत्र में माहे रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुध बाजार चौकी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने की, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।

सहारनपुर: बेहट के जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त हुई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: बेहट के जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त हुई

भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं रमजान और होली: सुनीता चौधरी

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी ये भी पढ़ें  होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

बैठक को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने कहा कि माहे रमजान और होली दोनों ही पर्व समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाता है, वहीं रमजान का पवित्र महीना हमें परोपकार, सहिष्णुता और आत्म-संयम की शिक्षा देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इन पर्वों को आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ मनाया जाए।

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत ये भी पढ़ें  सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील

चौकी प्रभारी ने व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

पुलिस और नगर निगम के समन्वय से होगी मजबूत व्यवस्था

सुनीता चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहारों के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

व्यापारियों और नागरिकों ने सहयोग का दिया आश्वासन

बैठक में मौजूद व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने चौकी प्रभारी की अपील का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे होली और रमजान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएंगे, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

शिमला,। बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय की ऊंची इमारत से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का हृदय विदारक मामला...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश