सहारनपुर: 20 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, चार लाख की बरामदगी
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार लाख रूपये कीमत की 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्कर का चालान काटकर जेल भेज दिया है।
थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह व रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर मेहरबान पुत्र इलियास निवासी ग्राम महेश्वरी कलाँ थाना चिलकाना को ग्राम बहादरा से दबकोरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां