सहारनपुर: डीडीओ प्रणय कृष्ण ने मुजफ्फराबाद ब्लॉक का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
सहारनपुर। जिला विकास अधिकारी व ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण ने मुजफ्फराबाद ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न अनुभागों, उपस्थिति पंजिका और फाइलों की गुणवत्ता, पत्रावलियों के रखरखाव और रिकॉर्ड के अद्यतनीकरण को परखा गया। विकास कार्यों से संबंधित फाइलों व अभिलेखों के सही रखरखाव के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीडीओ प्रणय कृष्ण ने शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
ये भी पढ़ें बारात की घुड़चढ़ी में बवाल! वायुसेना कर्मी की पिटाई से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यालय को पूर्ण रूप से पेपरलेस बनाने और सभी पत्रावलियों का निस्तारण तथा पत्राचार ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से करने के आदेश दिए। प्रणय कृष्ण ने कहा कि डिजिटल प्रणाली से कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित करे। बीडीओ योगेंद्र चौधरी के कुशल नेतृत्व में हुए ब्लॉक सौन्दर्यकरण एवं व्यापक सुधार कार्य डीडीओं प्रणय कृष्ण ने प्रशंसा की। ब्लॉक परिसर में कमरे, शौचालय, लाइटें ब्लॉक में जनकल्याणकारी योजनाओं की वॉल पेंटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान ओमवीर सिंह एडीओं (कॉपरेटिव), प्रमोद कुमार एडीओं (पंचायत), प्रवीन कुमार शर्मा, प्रवीन कुमार, अंकुर कपिल, अभिषेक डोभाल, के अलावा ब्लॉक के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां