सहारनपुर में कांग्रेस का शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर झूठी एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को परेशान किए जाने की भाजपाई सरकार की नीति का हम विरोध करते है। त्यागी ने कहा कि शिकायतकर्ता एक ऐसा झूठा व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध अनेकों अपराधिक मामले दर्ज हैं। संतों का चोला धारण कर यह शंकराचार्य के विरुद्ध यौन शोषण की शिकायत दर्ज करता है और शासन द्वारा शिकायत की जांच के लिए एक ऐसे अधिकारी को बिठा दिया जाता है, जो शिकायतकर्ता का परम मित्र है।
ये भी पढ़ें झांसी रेल मंडल : अलार्म चेन पुलिंग पर सख्ती, 261 लाेगाें से वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना
पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, सत्यम भूरियांन सैनी व प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने संतों को प्रताड़ित करने वाली इस भाजपा सरकार की नीति को सनातन विरोधी बताया। गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 ने हमें धार्मिक स्वतंत्रता और देश के सभी धार्मिक संप्रदायों को धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य को जिस तरह मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से रोका गया, वह हमारी संवैधानिक धार्मिक आजादी का सरासर उल्लंघन है।
प्रदर्शनकरियों में जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सतपाल बर्मन, गौरव वर्मा, इमरान कुरैशी, अनुज शर्मा, अक्षय चौधरी, दुष्यंत राणा, हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, सौरव भारद्वाज, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, जमाल अहमद, गुलशेर अल्वी, मोहम्मद ताल्हा, राकेश वर्मा, राकेश मोहन शर्मा, मौहम्मद शाहनवाज, रेखा धीमान, शर्मिष्ठा सिंह, शहनाज बेगम, उपमा सिंह, साजिद अली, वतन सिंह राणा, मनोज शर्मा, शाहबाज अली आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां