सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध
सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी का भंडाफोड़ किया है। मिगलानी बिल्डिंग स्थित एक डेयरी पर जब अधिकारियों ने छापा मारा, तो वहां का नजारा देख उनकी आंखें फटी रह गई। फैक्ट्री के भीतर न केवल मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि करीब 2000 लीटर दूध टॉयलेट (शौचालय) के बिल्कुल पास रखा हुआ था। इतना ही नहीं, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी जंग लगे हुए गंदे कंटेनरों में दूध भर रहे थे। चारों तरफ फैली गंदगी के बीच ही दही और खोया भी तैयार किया जा रहा था। अस्वच्छता का आलम यह था कि जिस स्थान पर खाद्य पदार्थ तैयार हो रहे थे, वहां संक्रामक बीमारियों के फैलने का पूरा खतरा बना हुआ था।
ये भी पढ़ें होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारीसैंपल लैब भेजे गए, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके से दूध, दही और खोया के कई सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें तत्काल जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। यदि लैब रिपोर्ट में मिलावट या हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, तो फैक्ट्री का लाइसेंस तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा और संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
त्योहारों से पहले विभाग की बड़ी कार्रवाई
प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य डेयरी संचालकों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग ने साफ कर दिया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अपील की है कि उपभोक्ता भी जागरूक रहें और खाने-पीने की चीजों में किसी भी प्रकार की शंका होने पर विभाग को सूचित करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां