मेरठ में मोबाइल टावर चोरी का गिरोह दबोचा, चोरी का सामान और कार बरामद
मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवार्ई में मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले गिरोह के पांच शातिर दबोचे हैं। चोरों के कब्जे से चोरी का समान बरामद हुआ है।
थाना लिसाडी गेट व स्वॉट टीम प्रथम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना लिसाडीगेट क्षेत्रान्तर्गत चोरी का सामान बेचते हुए पांच शातिर जैद निवासी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर, शाहरुख निवासी कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, दानिश राजा निवासी कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, मासूम निवासी भैंसा रोड , इकरामनगर थाना मवाना जनपद मेरठ और
नदीम निवासी थाना बैंडल जिला चण्डीगढ को चोरी माल, एक कार व आदि सामान सहित मदीना कालोनी फेस-2 के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रिमोट रेडियो हैड, मोबाइल टावर की बैटरी, एक कार, चार मोबाइल, दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वो मेरठ और आसपास के जिलों में मोबाइल टावरों के पार्ट्स चोरी कर बाहर बेचते थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां