आज से ‘मेट्रो सिटी’ मेरठ: पीएम मोदी दिखाएंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी

मेरठ। आज से मेरठ मेट्रो सिटी कहलाएगी। मेरठ में अब मेट्रो भी चलने लगेगी। आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।


मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल्ली कम समय में पहुंचने का सपना पूरा होगा। आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण में करीब सात साल लग गए। इन सालों के बाद अब रैपिड ट्रेन मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ेगी। मेरठ में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में पूरी हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना अब बहुत आसान होगा। अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री का मेरठ दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, पीएम मोदी के दौरे से पहले शनिवार को सीएम योगी ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

सहारनपुर के गांगनौली में मस्जिद का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर के गांगनौली में मस्जिद का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल


मिनटस टू मिनटस पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शताब्दी नगर हेलिपैड पर सुबह 11:30 बजे सीएम योगी स्वागत करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से मेट्रो-नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
दोपहर 01 बजे प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे
दोपहर 2:10 बजे पीएम राजकीय हेलिकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।
55 मिनट में दिल्ली
मेरठ मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा। नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम से सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की दूरी 55 मिनट में तय करेगी। इसका किराया 2.60 रुपये प्रतिकिलोमीटर (करीब 213 रुपये) तय किया गया है।

रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ ये भी पढ़ें  रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मुजफ्फरनगर। पुरानी लग्जरी कारों (लग्जरी कार्स) के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मीरापुर। क्षेत्र के पड़ाव चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सतेदी रजवाहा मार्ग...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय