बाबा औघड़नाथ की धरती पर विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को मिली ऊर्जा : पीएम मोदी

मेरठ। मेरठ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर  में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन विकसित भारत की कनेक्टिविटी की शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।"


'विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी झांकी है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्या आप इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना की है। मैं इसके लिए उन सभी दलों का आभार व्यक्त करता हूं।

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा


एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं था। ये देश का और इसके सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए। इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है। कांग्रेस तो अपने देश को बदनाम करने में जुटी है।"
कांग्रेस देश की सफलता को पचा नहीं पा रही
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन देश में कांग्रेस सहित कुछ अन्य राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस ने एआई इपेक्ट समिट को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेसी नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।

मेरठ में मोहन भागवत ने खिलाड़ियों से संवाद किया, संघ से जुड़ने के पांच मंत्र दिए ये भी पढ़ें  मेरठ में मोहन भागवत ने खिलाड़ियों से संवाद किया, संघ से जुड़ने के पांच मंत्र दिए


पीएम ने चरण सिंह के माध्यम से किसानों को साधा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह के विजन को शुरुआती दौर से देखा है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 95 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। 

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल ये भी पढ़ें  पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मुजफ्फरनगर। पुरानी लग्जरी कारों (लग्जरी कार्स) के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मीरापुर। क्षेत्र के पड़ाव चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय