सहारनपुर के छुटमलपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर (छुटमलपुर)। ई- रिक्शा की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छुटमलपुर कस्बे के रुड़की रोड पर क्वांटम कॉलेज से पहले ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार जय सिंघा गांव निवासी राजकुमार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी छोटी ने ई-रिक्शा चालक भैंसराऊ निवासी अरविंद पर लापरवाही से ई-रिक्शा चलाकर उसके पति की दुर्घटना करने के आरोप में संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां