सहारनपुर: नगर निगम जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान
सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आठ समस्याएं आयी। जिनमें से नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया। बाकि समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 53, न्यू रुप विहार कॉलोनी निवासी सुरेश पाल ने तथा वार्ड संख्या 46 नील कण्ठ विहार निवासी बबलू चौहान ने अपनी-अपनी कॉलोनियों में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्याओं का समाधान करा दिया। इसके अलावा वार्ड संख्या 6 बजाज कॉलोनी निवासी फिरोज ने चिलकाना रोड स्थित बजाज कॉलोनी में और वार्ड 63 आली की चुंगी निवासी अब्दुल हफीज ने भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाईं कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए।
वार्ड 27 ग्रीन सिटी कॉलोनी बेहट रोड निवासी अमजद ने कॉलोनी में खेल क्लब संचालन को बंद कराने एवं अतिक्रमण हटवाने तथा वार्ड 20 बैंक कॉलोनी जनकपुरी निवासी राजेश ने अवैध रुप से सीढ़ी निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। जिस पर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड 12 मौ. शिव दयाल अहाता खलासी लाइन निवासी बलदेव सिंह ने कॉलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां