बुलंदशहर में बोर्ड परीक्षा के दौरान दुखद हादसा: अटेंडेंस लगाते समय शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के दौरान सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नगर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी कर रहे ५५ वर्षीय शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान छात्रों की हाजिरी (अटेंडेंस) ले रहे थे। अचानक शिक्षक के गिरने से क्लासरूम में मौजूद परीक्षार्थी सहम गए।
मिली जानकारी के अनुसार, खवाजपुर मीरपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह मुंशीलाल करतार सिंह इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। सोमवार सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में उनकी ड्यूटी गांधी बाल निकेतन स्कूल में लगी थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद जब वह अटेंडेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह एक छात्र की सीट के पास ही गिर पड़े।
स्कूल स्टाफ और मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट उन्हें तुरंत ५०० मीटर दूर स्थित जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनय कुमार ने बताया कि शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह सुबह ड्यूटी पर आए तब वह पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक लक्षण हार्ट अटैक के हैं, हालांकि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
मृतक शिक्षक के परिवार में पत्नी अनीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा कपिल ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर है, जबकि छोटी बेटी बीएड और छोटा बेटा पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। बेटे कपिल ने बताया कि पिता रोज की तरह घर से स्वस्थ निकले थे, लेकिन उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया था। स्कूल से फोन आने पर जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना से शिक्षा जगत और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां