बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द
30 किलो की ड्रेस और घुटनों में चोट, दर्द में डूबी थीं माधुरी
मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान का रोमांस और बिछड़ने की तड़प ने फैंस को रोने पर मजबूर कर दिया था लेकिन वहीं माधुरी दीक्षित के किरदार ने भी महफिल लूट ली थी। शाहरुख और माधुरी का खामोश रोमांस पर्दे पर खिलकर आया लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस रोमांस को बारीकी से पर्दे पर उतारने के लिए शाहरुख और माधुरी दोनों को दर्द झेलना पड़ा था। 'देवदास' का गाना 'मार डाला' सभी को याद होगा। फिल्म में चंद्रमुखी बनी माधुरी ने एक तवायफ का रोल प्ले किया था और उस किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए भारी कपड़े और गहने तक पहने थे।
ये भी पढ़ें भव्य सेट और महिलाओं का दबदबा, क्यों संजय लीला की फिल्मों में दिखते हैं ये दो खास फैक्टर्सद ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची माधुरी ने खुलासा किया कि फिल्म 'देवदास' की शूटिंग करना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल था क्योंकि उतने भारी कॉस्टयूम होते थे कि उन्हें पहनकर एक्ट कर पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि कैसे एक सीन में उन्हें अपने भारी दुपट्टे के सिरे को शाहरुख के मुंह पर अदाओं के साथ मारना था, लेकिन दुपट्टे के छोर पर भारी गोल-गोल मोती लगे थे। जब पहली बार मारा तो बहुत तेज लगा और मैं भी डर गई, लेकिन शाहरुख ने कहा कि जोर से मारो…एक बार में सीन कर लो, नहीं तो मुझे बार-बार मार खानी पड़ेगी।
अभिनेत्री ने बताया कि भारी गोल-गोल मोती उनके माथे पर बार-बार लग रहे थे और वो बहुत पेनफुल था। वहीं जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब 'मार डाल' शूट हो रहा था, तो माधुरी को बार-बार घूमना पड़ रहा था, लेकिन वे पहले रुक जाती थी और उनकी ड्रेस बाद में रुकती थी और उनका बैलेंस भी बिगड़ने से बचा था। बता दें कि माधुरी ने गाने में जो अनारकली ड्रेस पहनी थी, उसे मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया था और अनारकली सूट को बनाने में दो महीने का समय लगा था, जिसमें सूट से लेकर दुपट्टे तक में मिरर वर्क और भारी गोटे का काम हुआ था। तैयार होने के बाद कॉस्टयूम का वजन तकरीबन 10 किलोग्राम था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां