बलात्कार मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में 28वीं सुनवाई : आदित्य पंचोली हुए अदालत में पेश, एफआईआर रद्द करने की मांग दोहराई

On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े बलात्कार मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को 28वीं सुनवाई हुई, जिसमें अभिनेता अदालत में पेश हुए। यह मामला साल 2019 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पंचोली ने शिकायतकर्ता महिला अभिनेत्री के साथ 2004 से 2009 के बीच यौन शोषण किया। इस लंबित मामले में पंचोली के वकील ने अदालत से एफआईआर को रद्द करने की मांग दोहराई। अब मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को तय की गई है। पंचोली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला रद्द होने वाला है। चूंकि यह मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं है।

बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव ये भी पढ़ें  बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

इसमें आगे क्या होगा, यह 4 मार्च को पता चलेगा। वहीं पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि सुनवाई में एफआईआर को रद्द करने की मांग दोहराई गई। पाटिल ने अदालत को बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को जांच के लिए कई बार नोटिस भेजे। पीड़िता को अब तक 11 बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुई। इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा नोटिस जारी कर अगली सुनवाई में उपस्थिति होने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने समय मांगा और कहा कि उन्हें अपने मुवक्किल से इंस्ट्रक्शन लेने की आवश्यकता है ताकि वे अपना पक्ष रख सकें। यह विवाद लंबे समय से सुर्खियों में रहा है।

मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट ये भी पढ़ें  मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

यह मामला 27 जून 2019 को दर्ज किया गया था, और यह शिकायत लगभग 15 साल पुरानी घटना के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि पंचोली ने उनके करियर की शुरुआत के समय उन्हें नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण किया और उनकी निजी तस्वीरें लीं। उन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी गई और लंबे समय तक मानसिक दबाव में रखा गया। इसके चलते पीड़िता ने कानूनी कार्यवाही का फैसला लिया। आदित्य पंचोली और उनके वकील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह मामला झूठा और दुर्भावनापूर्ण है, और शिकायत काफी समय बाद दर्ज की गई। पंचोली ने अपनी याचिका में कहा कि एफआईआर दर्ज करने के पीछे निजी रंजिश की भावना थी। उनका तर्क है कि लंबित मामले और विवादास्पद शिकायत के आधार पर न्यायालय को एफआईआर को रद्द करना चाहिए। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मोरना/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार को हुई दलित किसान रामप्रसाद असोजवाल की हत्या के मामले में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश