पूजा भट्ट: जब खुद को खोने से बचाने के लिए खत्म कर दी 11 साल की शादी
ये भी पढ़ें भाग्यश्री की रियल लाइफ 'मैने प्यार किया': क्लास के सबसे बिगड़े शहजादे पर दिल हार बैठी थीं 'राजकुमारीमुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो अपनी पसंद से जिंदगी को जीना चुनते हैं। उनमें से एक नाम है पूजा भट्ट, जिन्होंने अपनी जिंदगी में सभी फैसले खुद लिए। उनका साफ कहना है कि वह अपनी जिंदगी उसी तरह जीना चाहती हैं, जैसे वह चाहें बिना किसी दबाव या सामाजिक अपेक्षाओं के। 24 फरवरी 1972 को जन्मीं पूजा भट्ट फिल्मों, विवादों और परिवार के कारण काफी सुर्खियों में रहीं।
ये भी पढ़ें मणिपुर की छोटी सी फीचर फिल्म ने जीता 'बाफ्टा', खास है फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बूंग'
महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी जिंदगी में कई मोड़ आए, जहां उन्होंने अपने फैसले खुद लिए। पूजा ने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'जख्म', और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पेशेवर जीवन से अलग वह निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। पूजा ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की और 11 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया। इन सब को लेकर पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को खुद तय करती हूं। चाहे करियर के फैसले हों या व्यक्तिगत रिश्ते, मैं हमेशा अपनी खुशियों को सबसे ऊपर रखती हूं।
ये भी पढ़ें भाग्यश्री की रियल लाइफ 'मैने प्यार किया': क्लास के सबसे बिगड़े शहजादे पर दिल हार बैठी थीं 'राजकुमारी'
मेरा मानना है कि शादी एक खूबसूरत रिश्ते का हिस्सा हो सकती है, लेकिन जीवन की सफलता और खुशी के लिए अनिवार्य नहीं है। मेरी लाइफ शादी के बिना अधूरी नहीं है। जो चाहती हूं, मैं वही करती हूं।'' 'बिग बॉस ओटीटी 2,' पूजा ने तलाक के दर्द को भी बयां किया और बताया कि तलाक लेने का फैसला पूरी तरह से उन्हीं का था। उन्होंने कहा, ''मैं आगे शादी जारी नहीं रखना चाहती थी, इस कारण मैंने अलग होने का फैसला किया था। मैं हमेशा अपनी जिंदगी आराम से जीना चाहती थी। यही वजह है कि मैंने अपने 10 से 11 साल के रिश्ते को नहीं बचाना चाहा। मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे। मैंने सोचा कि इस शादी के साथ मैंने खुद को भी खो दिया है, जो कि मुझे मंजूर नहीं हो रहा था। मैं खुद को वापस पाना चाहती थी और तभी ये फैसला भी किया।'' पूजा भट्ट ने एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन और प्रोडक्शन तक, हर क्षेत्र में अपनी मर्जी से कदम रखा। उन्होंने फिल्मों 'जिस्म', 'पाप', 'धोखा' और 'कजरारे' का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां