सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत

On

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में अपने अभिनय से लेकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही, वे किसी भी मुद्दे पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटते हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद ने गहरी और सोचने वाली बातें कहीं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने गीता और कुरान का उदाहरण देकर इंसानियत पर गहरा संदेश दिया। अभिनेता ने कहा, "कभी सोचा है कि शराब बेचने वालों को कहीं जाना नहीं पड़ता है, लेकिन दूध बेचने वाले को घर-घर जाना पड़ता है। फिर भी लोग दूध वाले से शक करते हुए पूछते हैं कि कहीं पानी तो नहीं मिलाया है, लेकिन खुद शराब में पानी मिलाकर पीते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि एक सच्चा दोस्त वही होता है जो कड़वा सच बोलता है।

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

नमक में कीड़े नहीं लगते, लेकिन मिठाई में अक्सर कीड़े पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा, "हम किसी अच्छी तस्वीर की सालों-साल तारीफ करते हैं, लेकिन उस तस्वीर को सहारा देने वाली छोटी-सी कील को भूल जाते हैं। ठीक वैसे ही, मोमबत्ती को जलाकर हम अपने गुजरे हुए लोगों को याद करते हैं, लेकिन उसी मोमबत्ती को बुझाकर जन्मदिन की खुशी मनाते हैं। पायल की कीमत हजारों में होती है, पर उसे पैरों में पहना जाता है और बिंदी सस्ती होती है, लेकिन उसे माथे पर लगाया जाता है।" उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए गीता और कुरान का उदाहरण दिया। अभिनेता ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि घर में रखी गीता और कुरान कभी आपस में नहीं लड़ती हैं। वे शांति से साथ रहती हैं, लेकिन जो लोग इनके नाम पर झगड़े और लड़ाई करते हैं, उन्होंने इन्हें कभी ठीक से पढ़ा ही नहीं होता है। वाह रे इंसान, अपनी गलतियों को पहचानो। अभी भी सुधरने का समय है। बेहतर इंसान बनो, क्योंकि यही असली जिंदगी है।" 

 शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड : पिता- पुत्र पर आरोप, केस दर्ज ये भी पढ़ें   शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड : पिता- पुत्र पर आरोप, केस दर्ज

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मोरना/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार को हुई दलित किसान रामप्रसाद असोजवाल की हत्या के मामले में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश