शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड : पिता- पुत्र पर आरोप, केस दर्ज
जोधपुर। शहर के कालका माताजी मंदिर के सामने मदेरणा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 50 लाख का फ्राड कर लिया गया। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें पिता पुत्र को नामजद किया गया है। पुलिस उसके बयान के बाद अब अग्रिम पड़ताल आरंभ करेगी।
माता का थान पुलिस ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी स्थित कालका माताजी मंदिर के सामने रहने वाले करण सिंह पुत्र प्रेमासिंह की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के जरिए केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह वर्ष 2022 में रामगोपाल के संपर्क में आया था। जिसने शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी। बाद में इसकी बातों में आकर पहले दस हजार, फिर बीस हजार इस तरह रूपए देने लगा। वर्ष 2025 तक आते आते वह 50 लाख रूपए उसे दे दिए गए। मगर ना तो मुनाफा दिया गया और ना ही रकम को वापिस लौटाया गया। वह रकम लौटाने में भी आनाकानी करने लगा। इसमें रामगोपाल के पिता भी शामिल है। दोनों ने मिलकर उसे फ्रॉड का शिकार बनाकर रकम ऐंठ ली। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां