सोने की चमक ने बनाया लुटेरा, शिक्षामित्र से कुंडल लूटने में विफल होने पर सिर फोड़ा अब पहुंचे जेल

मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र में सोने के बढ़ते दामों के लालच और आर्थिक तंगी के चलते तीन परिचितों द्वारा लुटेरा बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला शिक्षामित्र के साथ लूटपाट और हमले की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सोने के ऊंचे दामों के कारण कुंडल लूटने की फिराक में थे लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने गुस्से में महिला पर हमला कर दिया था।

घटनाक्रम के अनुसार खतौली के जमुना विहार निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी को प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला से सोने के कुंडल लूटने का प्रयास किया लेकिन जब वे इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने महिला के सिर पर मोबाइल फोन मारकर उसे लहुलुहान कर दिया और उसका पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और महज दो से तीन दिनों के भीतर ही तीनों आरोपियों प्रवीण कुमार योगेंद्र शर्मा और योगेश उर्फ मुकुल को धर दबोचा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के झूठे दावे की पोल खुली: PM आवास के फ्लैट अधूरे, न बिजली-पानी, न खिड़कियां ये भी पढ़ें  मंत्री कपिल देव अग्रवाल के झूठे दावे की पोल खुली: PM आवास के फ्लैट अधूरे, न बिजली-पानी, न खिड़कियां

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी जानसठ क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनका पहले से कोई लूट या चोरी का आपराधिक इतिहास नहीं है। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों दोस्त आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और बाजार में सोने के बढ़ते रेट देखकर उनके मन में गहने लूटने का विचार आया था। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल दो अवैध तमंचे कारतूस और लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। वर्तमान में तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई पूरी की गई है।

मुज़फ्फरनगर: बृहद विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 5000 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: बृहद विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 5000 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

ऐसी ही खबरों के लिए रॉयल बुलेटिन को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर भी करें साथ ही कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दें। हर खबर सबसे पहले और सबसे सटीक पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज भी फॉलो करें। रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ें और पायें वो खबरें जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगी।

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद ये भी पढ़ें  पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

सच्चा सुख और आंतरिक शांति पाने का मार्ग

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में इंसान चांद तक पहुंचने का हुनर तो सीख गया है लेकिन धरती पर शांति...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सच्चा सुख और आंतरिक शांति पाने का मार्ग

शामली में युवक ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, मंडी में मिली गोली मारने की धमकी

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला माजरा निवासी एक युवक ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न...
शामली 
शामली में युवक ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, मंडी में मिली गोली मारने की धमकी

शामली में वृद्धा ने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

शामली। जनपद के आदर्श मंडी क्षेत्र के रेलपार निवासी एक वृद्ध महिला ने अपने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने,...
शामली 
शामली में वृद्धा ने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

टीईटी फैसले के बाद शामली में शिक्षक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

शामली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्यता को लेकर दिए गए फैसले के बाद सरकार की अस्पष्ट नीति के विरोध...
शामली 
टीईटी फैसले के बाद शामली में शिक्षक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर