जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर, सुजडू चुंगी मेरठ रोड पर किया गया।

न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
शिविर में न्यायिक अधिकारियों में विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट सं 1, रितेश सचदेवा, अपर जिला जज कोर्ट सं 7, देवेन्द्र सिंह फौजदार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं 1, सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सीडि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तुषार जायसवाल, अपर सिविल जज जूडि कोर्ट सं 4 तथा दिव्य प्रताप सिंह निमेष, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय खतौली सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पीओ नेडा, सहायक उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा

विधिक जागरूकता व योजनाओं का लाभ वितरण
शिविर में जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनमें आमजन ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
डॉ सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा विधिक सेवाओं के माध्यम से निःशुल्क सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर ये भी पढ़ें  मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर

शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को वितरित कराया गया। प्री कैम्प एवं मेगा कैम्प के माध्यम से 5,000 से अधिक लाभार्थियों को ऋण वितरण कराया गया।
शिविर के दौरान जानकारी दी गई कि  आगामी 14 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ एवं कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।
लोक अदालत में आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बिजली पानी बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व एवं सिविल वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।
शिविर के माध्यम से आमजन को न्याय सुलभ कराने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास सराहनीय रहा।

मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता पर हमला, 5 घायल, एक की हालत गंभीर, खालापार से 9 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता पर हमला, 5 घायल, एक की हालत गंभीर, खालापार से 9 गिरफ्तार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय