मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में तेजी
मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 478 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,751और निफ्टी 147 अंक या 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,570 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का काम आईटी शेयर कर रहे थे। निफ्टी आईटी सूचकांकों में टॉप गेनर था। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।
ये भी पढ़ें बारामती क्रैश के बाद डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, वीएसआर के 4 प्लेन 'ग्राउंड' करने की तैयारीलार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 235 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,058 पर था। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, पावर ग्रिड, इंडिगो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल गेनर्स थे। एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। बाजार का रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक है। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई, टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी की वजह एफआईआई की ओर से बिकवाली का कम होना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को केवल 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.22 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,199 डॉलर प्रति औंस और चांदी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 89 डॉलर प्रति औंस पर थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां