जापान में गरजे योगी: बोले- 'Land of Sun' है जापान तो 'Son of Sun' है भारत, यूपी में निवेश को दुनिया बेकरार
टोक्यो में भारतीय मूल के लोगों को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित: कहा- उत्तर प्रदेश में अब दंगों के नहीं, उत्सवों के समाचार आते हैं; होली की दी शुभकामनाएं
टोक्यो/लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय मूल के लोगों के साथ 'संवाद कार्यक्रम' को सम्बोधित करते हुए भारत और जापान के आत्मिक रिश्तों को नई परिभाषा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान यदि ‘Land of Sun’ है, तो भारत ‘Son of Sun’ है और दोनों देश एक-दूसरे को जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि जापान यात्रा के दौरान उन्होंने दो दर्जन से अधिक डेलीगेशन, मंत्रियों और उद्योगपतियों से भेंट की है, जो उत्तर प्रदेश में 'ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और ट्रांसफॉर्मेशन' की त्रिवेणी से प्रभावित होकर निवेश के लिए बेहद सकारात्मक हैं।
.jpeg)
मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत के सामर्थ्य को पहचान रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़ चुका है। अब प्रदेश से कर्फ्यू या दंगों की खबरें नहीं आतीं, बल्कि दीपोत्सव और रंगोत्सव जैसे भव्य आयोजनों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है।
सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बन रहा यूपी:
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आज सेमीकंडक्टर यूनिट्स, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स पार्क और वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट्स बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत दुनिया को डराने के लिए नहीं, बल्कि मैत्री और करुणा के पथ पर अग्रसर
.jpeg)
करने के लिए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापान में रह रहे भारतीयों को होली की शुभकामनाएं दीं और बेटियों द्वारा प्रस्तुत काशी के शास्त्रीय संगीत व उत्तराखंड के जागर कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और जापान में भारत की राजदूत नगमा एम. मलिक भी उपस्थित रहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां