मुजफ्फरनगर: अर्चक पुरोहित संघ ने होली और ग्रहण पर संशय किया दूर, इस दिन होगा होलिका दहन !

3 मार्च को रहेगा चंद्र ग्रहण: सुबह 6 बजे से बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, 4 मार्च को फाग मनाना रहेगा श्रेष्ठ

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): आगामी होली पर्व और चंद्र ग्रहण की स्थिति को लेकर अर्चक पुरोहित संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवा शिव मंदिर केशवपुरी में आयोजित की गई। बैठक में विद्वान आचार्यों और पुरोहितों ने शास्त्र सम्मत नियमों के आधार पर स्पष्ट किया कि इस वर्ष होली का पूजन और दहन 2 मार्च को होगा, जबकि रंगों का त्योहार यानी फाग 4 मार्च को मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 मार्च, सोमवार को सूर्योदय से ही होली पूजन प्रारंभ हो जाएगा। होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:18 बजे के बाद और रात्रि 2:37 बजे से पहले रहेगा। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है, जो दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। भारत में ग्रहण का दृश्य काल शाम 6:23 से 6:47 तक रहेगा। यह 24 मिनट तक भारत में रहेगा। 

इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग ये भी पढ़ें  इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग

प्रातः 6:20 से लगेगा सूतक काल: पंडितों के अनुसार, ग्रहण से पूर्व सूतक काल प्रभावी होगा, जिसके चलते मंदिरों के कपाट प्रातः 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण कर दर्शन प्रारंभ होंगे। संघ ने स्पष्ट किया कि भद्रा पुंछकाल और मुख को बचाते हुए दहन करना शास्त्र सम्मत है। बालक, वृद्ध और रोगियों के लिए शास्त्रों में नियमों में छूट दी गई है।

दिल्ली : मयूर विहार में कार से मिला ड्राइवर का शव, स्टार सिटी मॉल के पार्किंग एरिया का मामला ये भी पढ़ें  दिल्ली : मयूर विहार में कार से मिला ड्राइवर का शव, स्टार सिटी मॉल के पार्किंग एरिया का मामला

बैठक में पंडित बृजबिहारी अत्री, करुणाशंकर शुक्ल, राजेश, शरणानंद स्वामी, संतोष मिश्रा, शिवेश मिश्रा, गिरीश, शशांक मिश्रा, रामानुज दूबे, धीरज शुक्ल, राहुल और योगेश अत्री सहित कई वरिष्ठ पुरोहित मौजूद रहे। संघ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शास्त्रीय निर्णयों का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर फायरिंग, डीएसपी समेत 7 की मौत ये भी पढ़ें  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर फायरिंग, डीएसपी समेत 7 की मौत

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

रामराज। जनपद के थाना रामराज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सपा के झंडे लगाने पर भड़के भाजपाई, झंडे उतार फेंके, 3 व्यापारी गिरफ्तार, थाने पर हुआ भारी हंगामा

मेरठ (रॉयल बुलेटिन): शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट बुधवार को 'सियासी जंग' का अखाड़ा बन गई। बाजार पर लटकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सपा के झंडे लगाने पर भड़के भाजपाई, झंडे उतार फेंके, 3 व्यापारी गिरफ्तार, थाने पर हुआ भारी हंगामा

मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक बड़ी छलांग...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

ग्रेटर नोएडा: कारोबारी नितिन नागर के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नोएडा (रॉयल बुलेटिन): थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र के लुक्सर गांव में कारोबारी नितिन नागर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले बदमाशों के...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: कारोबारी नितिन नागर के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार

यूपी में सरकारी बाबू सावधान ! ई-ऑफिस पर लॉगिन नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सरकारी बाबू सावधान ! ई-ऑफिस पर लॉगिन नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सपा के झंडे लगाने पर भड़के भाजपाई, झंडे उतार फेंके, 3 व्यापारी गिरफ्तार, थाने पर हुआ भारी हंगामा

मेरठ (रॉयल बुलेटिन): शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट बुधवार को 'सियासी जंग' का अखाड़ा बन गई। बाजार पर लटकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सपा के झंडे लगाने पर भड़के भाजपाई, झंडे उतार फेंके, 3 व्यापारी गिरफ्तार, थाने पर हुआ भारी हंगामा

यूपी में सरकारी बाबू सावधान ! ई-ऑफिस पर लॉगिन नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सरकारी बाबू सावधान ! ई-ऑफिस पर लॉगिन नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

जापान में गरजे योगी: बोले- 'Land of Sun' है जापान तो 'Son of Sun' है भारत, यूपी में निवेश को दुनिया बेकरार

टोक्यो/लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय मूल के लोगों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जापान में गरजे योगी: बोले- 'Land of Sun' है जापान तो 'Son of Sun' है भारत, यूपी में निवेश को दुनिया बेकरार

टोक्यो में सीएम योगी का एलान: यूपी में बनेगा 500 एकड़ का 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी', निवेशकों के लिए बिछाया रेड कार्पेट

टोक्यो/लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेण्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
टोक्यो में सीएम योगी का एलान: यूपी में बनेगा 500 एकड़ का 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी', निवेशकों के लिए बिछाया रेड कार्पेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश