इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग
नयी दिल्ली । दिल्ली से लेह जा रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई जहां उसकी आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एसजी 123 के इंजन में खराबी की जानकारी पायलट को मिली, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया। यहां दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसजी 123 ने सुबह 6:50 पर लेह के लिए उड़ान भरी थी और तकरीबन 7:15 बजे दिल्ली में इसकी वापस लैंडिंग हुई।
एयरलाइंस के बयान में कहा गया है कि इंजन में आग के बारे में कोई सूचना नहीं थी हालांकि तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की गई है। सूत्रों के मुताबिक विमान में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे। और विवरण की अभी प्रतीक्षा है।अजीत शोभित
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां