आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस—वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत किलोमीटर संख्या 55-56 के बीच हुआ। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 11-12 यात्रियों को चोटें आईं है। पुलिस और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकोहाबाद भेजा। बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई
घायलों में मोहम्मद सरतार पुत्र मोहम्मद नईम, निवासी गोशाईगंज थाना कासिमपुर, जिला हरदोई, प्रदुमन बाजपेयी पुत्र बलराम बाजपेयी, निवासी लखनऊ, दामिनी वर्मा, निवासी लखनऊ, दिवांश पुत्र संदीप, निवासी लखनऊ, देवेन्द्र पुत्र गुरमीत, निवासी पंजाब, सुधीरपाल पुत्र रामधनपाल, निवासी पंजाब, गंगा पुत्र रामशरणपाल, कृष्ण कुमार पुत्र बनवारीलाल, निवासी प्रतापगढ़, शिवम गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी प्रतापगढ़, धीरेन्द्र प्रताप पुत्र रामदेव, निवासी मकान नंबर 57, आलोक नगर, लखनऊ, स्वेता पुत्री पारसनाथ, निवासी वामनेश कॉलोनी, महानगर, लखनऊ, पीयूष मिश्रा पुत्र ब्रजभूषण मिश्रा, निवासी प्रतापगढ़ शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां