मुजफ्फरनगर: हाईवे पर परिवहन अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने हाईवे पर वाहन चालकों को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये जालसाज खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर रोड सेफ्टी और रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने रोहाना टोल प्लाजा के पास से गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी पर्चियां और नकदी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग परिवहन विभाग का लोक सेवक बनकर वाहन चालकों को रोकते हैं और फर्जी पर्चियां थमाकर उनसे धन उगाही करते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने रोहाना कट पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 8 अभियुक्तों को दबोच लिया।

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके  ये भी पढ़ें  दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके

फर्जी पर्चियां और सरकारी साजो-सामान बरामद

बजट सत्र: विधानसभा में उठा ईडब्ल्यूएस वर्ग में उम्र सीमा में छूट का मामला ये भी पढ़ें  बजट सत्र: विधानसभा में उठा ईडब्ल्यूएस वर्ग में उम्र सीमा में छूट का मामला

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से ठगी का पूरा किट बरामद हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 फर्जी पीली पर्ची, 44 नीली पर्ची, 26 लाल पर्ची और 45 सफेद सांकेतिक पर्चियां जब्त की हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 52,690 रुपये नकद, रिफ्लेक्टर, बॉडी बेल्ट और सीटी भी मिली है, जिनका इस्तेमाल वे वाहन चालकों पर रौब गांठने के लिए करते थे। घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

नेपाल बस हादसा: धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत ये भी पढ़ें  नेपाल बस हादसा: धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत

पुलिस की अपील: संदिग्धों से रहें सावधान

एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस अब इनके नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अब तक कितने लोगों को चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें और वसूली की कोशिश होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों...
मनोरंजन 
बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

गेहूं और सरसों की कटाई के बाद अक्सर खेत खाली रह जाते हैं और यही समय किसानों के लिए चिंता...
कृषि 
गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश