यूपी में ड्रग तस्करों पर काल बनकर टूटी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स.. हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर, चौंसठ लाख की हेरोइन बरामद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को ए.एन.टी.एफ. की प्रयागराज युनिट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सदस्य को गिरफ्तार किया। यह जानकारी टीम के प्रभारी सतेंद्र प्रधान ने दी ।
उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालाें के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना क्षेत्र में सप्लाई डीपो के समीप से संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 64 लाख रूपये), 2 मोबाइल फोन, 20 अदद जिपर थैली, एक स्कूटी एवं 2,260 रूपये नगद बरामद किया है। यह गिरफ्तारी सतेंद्र प्रधान, मनीष कुमार और टीम के सत्येश राय और राजेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि इस सम्बंध में कैंट थाने में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां