जिला अस्पताल रामपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, आम जनता को सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ
रामपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 6 यात्रियों की मौत, 21 घायलआम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य
यह जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत स्थापित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। इस पहल से विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें महंगी दवाओं के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में कदम
जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की यह योजना स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलेंगी, जिससे उनके इलाज का खर्च काफी कम हो जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जनता से योजना का लाभ उठाने की अपील
पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम जनता के स्वास्थ्य और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिससे जिले के हजारों मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां