बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी
लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से की गई हैं, जिनमें पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
पश्चिमी क्षेत्र में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
ये भी पढ़ें राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साल में आए ऐतिहासिक बदलावों की प्रशंसा की, कांग्रेस में गिनाईं उपलब्धियांइनमें शामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अवध क्षेत्र में लखीमपुर खीरी, गोंडा और अयोध्या में नई नियुक्तियां की गई हैं। लखीमपुर खीरी से अरविंद गुप्ता, गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला से राधेश्याम त्यागी और अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव को पद सौंपा गया है।
काशी क्षेत्र में मिर्ज़ापुर से लाल बहादुर सरोज तथा गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां