मुजफ्फरनगर: चौरावाला में चबूतरे के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं को किया लहूलुहान, वीडियो वायरल
कोल्हू मजदूर के घर पर पड़ोसियों का तांडव, नाबालिग बेटी को खींचने का प्रयास; गंभीर हालत में एक महिला जिला अस्पताल रेफर
मोरना/ककरौली। मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली निर्माण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने एक कोल्हू मजदूर के घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर हाथों में हथियार लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशु का अपने पड़ोसी के साथ घर के सामने बने चबूतरे को लेकर करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। हालांकि, गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन कड़वाहट खत्म नहीं हुई। गुरुवार को नाली का पाइप बिछाने को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आधी रात शिक्षकों के धरने पर पहुंचे मंत्री कपिल देव, बीएसए की कार्यप्रणाली पर भड़केमजदूरी पर गए थे पुरुष, पीछे से हुआ हमला
पीड़ित आशु ने बताया कि दोपहर के समय वह और उसका भाई जावेद गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने गए थे। घर में केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी महिला समेत पांच लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने आशु की पत्नी मशरूबा (35) और उसकी भाभी आबिदा (32) पर बेरहमी से हमला कर दिया। आशु का यह भी गंभीर आरोप है कि दबंगों ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बाहर खींचने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें मीरापुर के सिकंदरपुर में दूध बना'जहर'! 55 वर्षीय व्यक्ति की हालत नाजुक, अपनों पर ही लगे गंभीर आरोपइलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और ककरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहाँ आबिदा की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है।
ये भी पढ़ें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"कानूनी कार्रवाई की तैयारी
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां